बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

0
IMG-20260625-WA0061

बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल: जलभराव से जनजीवन प्रभावित



बड़ौदामेव। कस्बे में हुई बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद कई मुख्य मार्गों, गलियों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों और नालियों की समुचित सफाई नहीं कराई गई, जिसके कारण बारिश का पानी निकासी नहीं होने से सड़कों पर भर गया। कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बारिश के दौरान बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न मोहल्लों में पानी जमा होने से दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो आगामी बरसात में हालात और गंभीर हो सकते हैं।इस बारिश में सामने आई अव्यवस्थाओं ने नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश