युवक के अकाउंट में आए फ्रॉड के 3.78 लाख रुपए:5 स्टेट में अकाउंट के खिलाफ शिकायत दर्ज,ATM और बैंक चेक से निकाला अमाउंट
युवक के अकाउंट में आए फ्रॉड के 3.78 लाख रुपए:5 स्टेट में अकाउंट के खिलाफ शिकायत दर्ज,ATM और बैंक चेक से निकाला अमाउंट
सीकर

सीकर जिले के रहने वाले 20 साल के युवक के अकाउंट में फ्रॉड के 3.78 लाख रुपए आए। इस अकाउंट के खिलाफ देश के 5 राज्यों में शिकायत दर्ज हैं। फ्रॉड का अमाउंट युवक ने बैंक चेक और ATM कार्ड से निकाल भी लिया। अब साइबर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दरअसल स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के जरिए इनपुट मिला था कि सीकर के पलसाना एरिया के गोरधनपुरा के रहने वाले युवक संजय सैनी के बैंक अकाउंट में फ्रॉड का पैसा आया है। इस इनपुट के आधार पर ASI ताराचंद और टीम के द्वारा जब इन्वेस्टिगेशन किया गया तो सामने आया कि अकाउंट में महाराष्ट्र के पालघर, गढ़चिरौली,केरल के अलपुझा,कर्नाटक के विजयपुर,उत्तर प्रदेश के लखनऊ में साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
युवक संजय के अकाउंट में फ्रॉड के 3 लाख 78 हजार 590 रुपए आए। जो युवक संजय ने अपने ATM कार्ड और बैंक चेक के जरिए निकाल भी लिए। फिलहाल अब पुलिस पता लग रही है कि आरोपी ने खुद ने साइबर फ्रॉड करके पैसा अपने अकाउंट में मंगाया है या फिर अपना अकाउंट किसी साइबर ठग गिरोह को किराए पर दिया था।
बता दें कि सीकर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। जिसके तहत साइबर फ्रॉड के लिए काम में आने वाले बैंक अकाउंट होल्डर के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। यदि किसी अकाउंट होल्डर ने अपना अकाउंट किराए पर दिया है तो वह आरोपी माना जाता है।
