जयपुर में 2 अगस्त से 60 दिवसीय नाट्य कार्यशाला, पंजीकरण प्रारंभ

0
IMG-20260801-WA0007

जयपुर में 2 अगस्त से 60 दिवसीय नाट्य कार्यशाला, पंजीकरण प्रारंभ



जयपुर के अभिनय प्रेमियों के लिए 2 अगस्त 2026 से जवाहर कला केंद्र (JLN मार्ग, जयपुर) में 60 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का निर्देशन प्रशांत शर्मा करेंगे, जिन्हें अभिनय, लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, अभिनय की बारीकियाँ, स्वर साधना, वॉइस मॉड्यूलेशन, बॉडी लैंग्वेज, स्टेज प्रेज़ेंस, कैमरा अभिनय तथा रिहर्सल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कार्यशाला के दौरान बनने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स में योग्य प्रतिभागियों को अभिनय का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला में 10 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी प्रवेश ले सकते हैं। कक्षाएँ प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा शाम 6:00 से 8:00 बजे तक होंगी। पंजीकरण शुल्क ₹1,100 निर्धारित किया गया है तथा सीटें सीमित हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें:
प्रशांत शर्मा
📞 9887787827 (व्हाट्सऐप उपलब्ध)

“मंच से लेकर कैमरे तक – प्रतिभा को मिलेगा सही मंच।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश