मेघवाल विकास समिति ब्लॉक मुंडावर की महत्वपूर्ण बैठक कल 3 अगस्त को होगी आयोजित
मेघवाल विकास समिति ब्लॉक मुंडावर की महत्वपूर्ण बैठक कल 3 अगस्त को होगी आयोजित
संजय बागड़ी (मुंडावर) मेघवाल विकास समिति ब्लॉक मुंडावर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक कल 3 अगस्त 2026 वार सोमवार को आयोजित होगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित जाहरपीर गोगा मंदिर में 3 अगस्त 2026 वार सोमवार को सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जो उसे शिद्दत से निभा सके। जिससे संगठन को ओर अधिक मजबूती मिल सके। बैठक में काफी संख्या में समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है।
