स्वामित्व योजना से मिला अधिकार का प्रमाण, ग्रामीण सेवा शिविर ने खोले आत्मनिर्भरता के नए द्वार
स्वामित्व योजना से मिला अधिकार का प्रमाण, ग्रामीण सेवा शिविर ने खोले आत्मनिर्भरता के नए द्वार
पट्टा एवं प्रॉपर्टी पार्सल मिलने से बैंक ऋण और आर्थिक सशक्तिकरण का बना रास्ता
सवाई माधोपुर, । ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। ग्राम पंचायत आस्ट्रोली मय सोनपुर में आयोजित शिविर में नरेन्द्र वैष्णव, मुकेश कुमार एवं विष्णु कुमार शर्मा को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा एवं प्रॉपर्टी पार्सल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें अपने आवासीय संपत्ति का वैध स्वामित्व प्रमाण प्राप्त हुआ।
लाभार्थियों ने बताया कि पहले मकान का अधिकृत पट्टा नहीं होने के कारण बैंक ऋण सहित कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। अब स्वामित्व योजना के तहत पट्टा और प्रॉपर्टी पार्सल मिलने से बैंक से ऋण प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ गांव में ही सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है। यह पहल ग्रामीणों को कानूनी सुरक्षा, आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है।
