केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद

0
केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद

केरल की एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी कागजात से भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 साल के बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है। वह अकादमी के लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर था। नौसेना अधिकारियों ने शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे उससे पूछताछ की। उसके कागजात की जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। व्यवहार पर शक हुआ तब पूछताछ नौसेना अधिकारियों को बिप्लब के व्यवहार पर शक हुआ था। इसके बाद उस पर नजर रखी गई। इसके बाद हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से ऐसे दस्तावेज और जानकारी मिली, जिनसे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संकेत मिला। इसके बाद नौसेना अधिकारियों ने उसकी पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया। बिप्लब सोरेन करीब एक साल से संवेदनशील रक्षा संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चलने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि बिप्लब ने फर्जी दस्तावेज कैसे हासिल किए और संवेदनशील रक्षा संस्थान में प्रवेश कैसे पाया। रोजगार दिलाने वाले की भी जांच अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि वह अकादमी में कब से काम कर रहा था। उसे नौकरी किसने दी और इस मामले से सुरक्षा पर कोई व्यापक असर तो नहीं पड़ा, इसकी भी जांच हो रही है। यह गिरफ्तारी खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। यह कार्रवाई कन्नूर जिले के अलग-अलग इलाकों में बिना दस्तावेज रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच हुई है। —————————–
ये खबर भी पढ़ें: अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी पकड़े गए:300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शहर के तीन इलाकों में पुलिस का एक्शन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…​ 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश