BRICS के वेज डिनर मेन्यू पर राहुल ने सवाल उठाया:किरेन रिजिजू बोले- दुनियाभर के नेताओं को भारतीय खाना पसंद आया, कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही

0
BRICS के वेज डिनर मेन्यू पर राहुल ने सवाल उठाया:किरेन रिजिजू बोले- दुनियाभर के नेताओं को भारतीय खाना पसंद आया, कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी। दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी। दोपहर 1:51 बजे- राहुल ने नॉनवेजेटिरयन डेटा के साथ छोले-भटूरे की फोटो डाली दोपहर 3:01 बजे- किरेन रिजिजू ने X पर फूड मेन्यू पर जवाब दिया गिरिराज सिंह बोले- राहुल की सोच की सीमा बस यहीं तक भारत में नॉनवेजेटेरियन का आंकड़ा कहीं आधिकारिक नहीं राहुल गांधी ने भारत में 80% नॉनवेजेटेरियन के आंकड़े का कोई सोर्स नहीं बताया। 2023-24 में हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) में मांसाहारी भोजन के सेवन से जुड़ा ऐसा कोई तुलनात्मक आंकड़ा नहीं बताया गया था। हालांकि, 2019 से 2021 के बीच हुए पिछले NFHS-5 सर्वेक्षण के अनुसार, 15 से 49 साल की उम्र के 83.4% पुरुष और 70.6% महिलाएं कम से कम कभी-कभार मछली, चिकन या मांस खाते थे। डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत ब्रिक्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…​ 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश