दावा- अमेरिकी नौसैनिकों ने वॉरशिप से कूदने की कोशिश की:ईरान जंग के दौरान तनाव से जूझ रहे; इस वॉरशिप पर 5000 मरीन

0
दावा- अमेरिकी नौसैनिकों ने वॉरशिप से कूदने की कोशिश की:ईरान जंग के दौरान तनाव से जूझ रहे; इस वॉरशिप पर 5000 मरीन

अमेरिकी वॉरशिप USS अब्राहम लिंकन पर तैनात अमेरिकी नौसैनिक मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रहे हैं। नेवी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर तैनात 6 अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश की। USS अब्राहम लिंकन करीब 9 महीने से समुद्र में है। ये वॉरशिप ईरान जंग के दौरान लगातार 250 से ज्यादा दिन तक बिना किसी पोर्ट पर रुके समुद्र में चल रहा है। इस पर करीब 5,000 अमेरिकी मरीन तैनात हैं। 3 महीने पहले लौटना था लेकिन मिशन बढ़ा जहाज 21 नवंबर 2025 को सैन डिएगो से रवाना हुआ था। इसे पहले प्रशांत क्षेत्र में जाना था, लेकिन इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इसे पश्चिम एशिया भेज दिया गया। इस तैनाती को पहले मई में खत्म होना था, लेकिन इसे कई बार आगे बढ़ाया गया। लगातार बढ़ती तैनाती और लंबे समय तक समुद्र में रहने का असर जहाज पर तैनात लोगों की मानसिक और शारीरिक हालत पर पड़ रहा है। वॉरशिप पर खाने में सिर्फ आधा कप चावल मिल रहा मानसिक तनाव के साथ-साथ जहाज पर रहने की खराब होती सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। कैलिफोर्निया के सांसद माइक लेविन ने X पर लिखा कि जहाज पर तैनात नौसैनिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, रक्षा मंत्री बोले- जहाज में सब सही, फेक न्यूज फैलाई खराब हालात से जुड़ी रिपोर्टों को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वॉरशिप पर ऐसी कोई परेशानियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग बस फेक न्यूज फैला रहे हैं। इसके जवाब में माइक लेविन ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सैनिक अपने देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल हुए हैं। देश को कम से कम उन्हें गर्म पानी, काम करने वाला टॉयलेट और अच्छा खाना तो देना ही चाहिए। लेविन ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ये बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रहे हैं और इसके बावजूद परिवारों के सामने खड़े होकर उन्हें झूठा कह रहे हैं। नौसैनिक ने पत्नी को मैजेस किया- अगली सुबह आंख न खुले इससे पहले सैन डिएगो में करीब 200 परिवारों ने एक टाउन हॉल में कार्यवाहक नौसेना सेक्रेटरी हंग काओ के सामने अपनी चिंताएं रखीं। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारों ने बताया कि लंबे मिशन का उनके रिश्तेदारों पर गंभीर असर पड़ रहा है। एक महिला ने हंग काओ को बताया कि उसके पति ने उसे मैसेज किया था कि वह उम्मीद करता है कि अगली सुबह उसकी आंख न खुले। एक अन्य परिवार के सदस्य ने नौसेना के नेतृत्व पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले परिवारों को नौसेना के लीडरशिप पर भरोसा था, लेकिन अब वह भरोसा खत्म हो गया है। —————— यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:पत्रकारों पर तंज के लिए मशहूर थीं, कहा- अच्छी मां बनना चाहती हूं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिनी जाने वाली व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें…​ 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश