राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें

0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश के छात्र गंभीर दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपने सरकार के कामों के लिए माफी मांगें। छात्र सड़कों पर इसलिए हैं क्योंकि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी पूर्व सांसद वाइको की किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं राहुल ने कहा कि हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं, उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि PM को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं। हर राज्य के साथ निष्पक्ष व्यवहार हो कार्यक्रम में ये नेता मौजूद रहे इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ए राजमोहन, TMC नेता सागरिका घोष, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और मणिकम टैगोर मौजूद थे। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला, CPM महासचिव एम ए बेबी, CPI महासचिव डी राजा, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत, RJD नेता मनोज कुमार झा, RSP के एन के प्रेमचंद्रन और NCP-SP नेता सुप्रिया सुले भी कार्यक्रम में शामिल हुए। —————— ये खबर भी पढ़ें: राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले चेन्नई। राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…​ 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश