TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल:सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश चिक ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दिया था

0

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने तीनों को कोलकाता में सदस्यता दिलाई। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था। पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।​ 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश