6 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा ₹25 हजार का इनामी ड्रग तस्कर, ANTF ने बिछाया ऐसा जाल कि खुद गिरफ्त में आ गया

0
IMG_20260628_195126

6 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा ₹25 हजार का इनामी ड्रग तस्कर, ANTF ने बिछाया ऐसा जाल कि खुद गिरफ्त में आ गया



राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में फैला था नशे का नेटवर्क, फर्जी नाम से बस में सफर कर रहा था आरोपी, ‘ऑपरेशन मदमलाज’ में बड़ी सफलता।



जयपुर/जालोर। राजस्थान में नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक और बड़ा प्रहार किया है। पिछले छह महीने से पुलिस को लगातार चकमा देकर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में ठिकाने बदल रहा ₹25 हजार का इनामी ड्रग तस्कर जालम सिंह आखिरकार ANTF के बिछाए जाल में फंस गया। ‘ऑपरेशन मदमलाज’ के तहत की गई इस कार्रवाई में टीम ने तस्कर को उसी की चाल में फंसाकर गिरफ्तार किया। यह ANTF द्वारा दबोचा गया 70वां फरार तस्कर है। जांच में सामने आया कि जालम सिंह कभी मजदूरी करता था, लेकिन जल्दी अमीर बनने की चाह ने उसे ड्रग्स माफिया बना दिया। वह एमडी ड्रग्स में मिलावटी पाउडर मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता और गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। देखते ही देखते उसने अंतरराज्यीय तस्करी का नेटवर्क खड़ा कर लिया।

करीब छह माह पहले ANTF ने उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था

करीब छह माह पहले ANTF ने उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। तभी से जालम सिंह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल रखना तक छोड़ दिया, लगातार शहर बदलता रहा और दूसरों के फोन से ही परिवार व साथियों से संपर्क करता था, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके।

आरोपी तक पहुंचने के लिए ANTF ने फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन तैयार किया।

आरोपी तक पहुंचने के लिए ANTF ने फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन तैयार किया। टीम ने तस्कर के नेटवर्क में ग्राहक बनकर एंट्री की और राजस्थान में बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई का लालच दिया। करोड़ों के कारोबार के झांसे में आकर जालम सिंह महाराष्ट्र से राजस्थान आने के लिए तैयार हो गया। पुलिस को भनक थी कि आरोपी फर्जी पहचान का इस्तेमाल करेगा। उसने ‘जगदीश’ नाम से निजी बस का टिकट बुक कराया, लेकिन  ANTF ने बस रुकवाकर सभी यात्रियों के पहचान पत्र जांचे। आईडी मांगते ही आरोपी घबरा गया और यहीं उसकी सारी चालाकी धरी रह गई। टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

ANTF के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश